Feedback/Grievance Podcasting RSS
  Advanced Search   Audio Search   News Archives   Audio/Text Archives   Feature Archives  

::Read Bulletins::
MORNING NEWS
MIDDAY NEWS
NEWS AT NINE
समाचार संध्या
समाचार प्रभात
दोपहर समाचार
  Regional & NSD Language Bulletins LANGUAGE BULLETINS
feature
feature

Interview/Programme Archive

---------------
Vacancies
PTC Details
RNU Details
NON RNU Details
Citizens Charter
Citizens Charter In Hindi
News Schedule
AIR CODE
SMS Service
NOP Service
Prasar Bharati
Prasar Bharati
Prasar Bharati Committee
AIR
DD
DD News
final Civil List of Officers in JAG of IIS Group 'A'
Ministry of I & B on
Related Sites
Tenders/ Circulars/ Guidelines/Statements
RTI
About Us
Contact Us
 
 BULLETINS Back 

समाचार संध्या

 २४.०५.२०१३
समाचार संध्या
२०४५
मुख्य समाचार : -
  • प्रधानमंत्री ने सेबी से कहा कि वह शेयर बाजारों से इनसाइडर टे्रडिंग यानी भेदिया कारोबार समाप्त करने के लिए कदम उठाए। सरकार, बाजार नियामक के अधिकार मजबूत करने के उपायों के प्रति वचनबद्ध।
  • खेल मंत्रालय ने क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग की बुराई दूर करने के लिए राज्यों से सुझाव मांगे।
  • पाकिस्तान ने कराची की जेल से ४५ भारतीय मछुआरों को रिहा किया।
  • कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद, हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया।
  • राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए मणिपुर में विघटनकारी गुट-यू.पी.पी.के. का समर्पण।
  • टेबल टेनिस में भारत की मणिका बत्रा ने पोलैण्ड में जूनियर तथा कैडेट ओपन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता
-----
प्रधानमंत्री ने सेबी से कहा है कि वह शेयर बाजारों में इन-साइडर ट्रेडिंग यानी भेदिया कारोबार की बुराई समाप्त करने के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार, सेबी के प्रवर्तन अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज मुम्बई में भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड-सेबी के रजत जयंती समारोह में उन्होंने केंद्रीय बैंकों, सरकारी धन और पेंशन निधियों सहित विदेशी निवेशकों के लिए भारत में निवेश को सरल बनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि घरेलू बचत को पूंजी बाजार में लाभकारी निवेश के लिए जुटाना वित्तीय क्षेत्र के सभी लोगों का लक्ष्य होना चाहिए। पिछले दशक में अर्थव्यवस्था में उच्च विकास दर का कारण उच्च बचत तथा निवेश दर थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर सूचना उपलब्ध हाने से निवेशक आज अधिक सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सकल घरेलू उत्पाद की तुलना में बचत दर कम हुई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बचत का लाभकारी निवेश करने के लिए खुदरा निवेशकों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम जैसे उपायों के जरिए बाजार में खुदरा निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके अलावा शीर्ष १५ शहरों के अलावा म्यूच्युअल फंड में निवेश को अधिक आकर्षक बनाया गया है।

उत्पादकता के इस्तेमाल में बचत को प्रेरित करने के लिए खुदरा निवेशकों को प्रतिभूतियों, बीमा उत्पादों, बैंकिंग और पेंशन उत्पादों जैसी वित्तीय संपत्तियों में निवेश के लिए प्रोत्साहन अवश्य दिया जाना चाहिए। सरकार और वित्तीय क्षेत्र के नियामकों दोनों को इसके लिए कार्रवाई करनी होंगी। मुद्रास्फीति के आधुनिकीकरण से इस प्रक्रिया में मदद मिलेगी।

पूंजी बाजार के व्यवस्थित विकास के लिए सेबी की सराहना करते हुए डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि उसने पूंजी बाजार का सफलतापूर्वक आधुनिकीकरण किया है और भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तौर-तरीकों को लागू किया है।

सेबी अर्थ व्यवस्था के पुनर्त्थान, और निवेश से संबंधित ढांचे से और तेजी से विकास के लिए आधार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान ले सकता है। भारत को २०१२ से २०१७ की अवधि में लगभग १० खरब अमरीकी डॉलर के आधारभूत कोष की आवश्यकता होगी।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि सेबी को निडर होकर निवेशकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। वित्त मंत्री ने शेयर बाजार को विनियमित करने के लिए २५ वर्षों में उठाए गए कदमों के लिए सेबी की सराहना की।
-----
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान के साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए सोमवार को जापान की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग तथा आपसी और वैश्विक भागीदारी पर विशेष रूप से चर्चा होगी। जापान में सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की यह पहली बैठक होगी।

विदेश सचिव रंजन मथाई ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह तोक्यो में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचेंगे, जहां वे थाई नेताओं के साथ आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
-----
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद और राज्य विधानसभा के सदस्यों से कहा है कि चर्चा को अधिक समय दें। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अवसर पर उन्होंने आज शिमला में सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विधायी संस्थाओं के कामकाज में बाधा डालने का चलन लोकतंत्र के हित में अच्छा नहीं है।

अगर सांसदों के पास समय नहीं है, अगर विधायकों के पास समय नहीं है कि वह खर्चों पर गौर करें, अनुदान मांगों पर चर्चा करें, वित्त विधेयक पर विस्तार से चर्चा करें, कराधान के प्रस्तावों पर चर्चा करें तो और कौन करेगा?
-----
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बी सी सी आई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरूनाथ मयप्पन के आई पी एल मैचों में सट्टेबाजी में कथित रूप से शामिल रहने के आरोपों के बाद श्रीनिवासन पर त्याग-पत्र का दबाव बढ़ता जा रहा है। मयप्पन को मुम्बई पुलिस ने पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए सम्मन भेजा था और वे आज शाम पांच बजे के बाद मुम्बई पहुंचे। इस मामले में गिरतार बॉलीवुड कलाकार विन्दु दारा सिंह ने मयप्पन का सट्टेबाजों के साथ सम्पर्क होने की बात कही है।

इस बीच शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बी सी सी आई प्रमुख श्रीनिवासन से त्याग-पत्र देने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता डी. पी. त्रिपाठी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि श्रीनिवासन संदेह के घेरे में हैं और उन्हें त्याग-पत्र देना चाहिए।

खेल मंत्रालय ने क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग के मामलों से निपटने के लिए राज्यों से सलाह मांगी है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह ने इस समस्या से निपटने के लिए लंबी अवधि की योजना बनाने की आवश्यकता बताई।

इससे जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में आई पी एल अध्यक्ष राजीव शुक्ला और बी सी सी आई के उपाध्यक्ष अरूण जेटली ने स्पॉट फिक्सिंग के मामलों से निपटने के लिए कड़े कानून की वकालत की। नई दिल्ली में कानून मंत्री कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद श्री शुक्ला ने कहा कि उन्होंने कानून मंत्री से इस बारे में कानून बनाने का अनुरोध किया है।

श्री अरूण जेटली और मैं हम दोनो कानून मंत्री कपिल सिब्बल से मिले और उनसे अनुरोध किया कि मैच फिक्सिंग की प्रवृत्ति को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए तथा मैच फिक्सिंग में शामिल लोगों को कड़े से कड़े दंड का प्रावधान होना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि गिरतार सट्टेबाज मोहम्मद याह्‌या का बॉलीवुड के साथ-साथ अपराध जगत के लोगों से भी सम्पर्क था। मुम्बई निवासी याह्‌या को आज हैदराबाद हवाई अड्डे पर गिरतार किया गया।
-----
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सी बी आई ने २०१० में झारखंड से राज्यसभा के चुनाव में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की जांच के सिलसिले में आज रांची और जमशेदपुर में एक विधायक के आवास सहित पांच ठिकानों की तलाशी ली। एजेंसी सूत्रों ने बताया कि सी बी आई के दल ने एक राज्यसभा सांसद के सहायक और विधायक सुभाष प्रसाद यादव तथा एक पूर्व मजिस्ट्रेट के आवासों पर तलाशी ली।
-----
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए और हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। तराल इलाके में बच्चू गांव के पास मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब सेना ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। सेना के प्रवक्ता ने श्रीनगर में बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और तलाशी जारी है। उन्होंने बताया कि तीन जवान मुठभेड़ में शहीद हुए, जबकि बुरी तरह घायल चौथे जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ पुराने शहरी इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद हुई है। वह पाटन तथा सोपोर इलाके में कई नागरिकों की हत्या में शामिल था।
-----
पाकिस्तान ने सद्भाव के तौर पर ४५ भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को आज कराची की एक जेल से छोड़ने के बाद एक बस से लाहौर ले जाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि कल इन मछुआरों को वाघा सीमा से भारत भेजा जाएगा, लेकिन उससे पहले कई औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं।
-----
देश में शिक्षकों के प्रशिक्षण का स्तर और सुदृढ़ करने के लिए बारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान एक सौ छियानवे जि+लों में ब्लॉक स्तर पर शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। ये संस्थान देश में अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक बहुल जिलों में खुलेंगे। इस परियोजना के लिए छह सौ नब्बे करोड़ रुपये से अधिक राशि मंजूर की गई है।
-----
जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम से एक करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को लाभ पहुंच रहा है। इसके तहत गर्भवती महिलाएं निःशुल्क जांच, दवाइयां और भोजन के अलावा जन स्वास्थ्य संस्थानों तक आने-जाने के लिए परिवहन की हकदार है। इसके अलावा जन्म के बाद तीस दिन तक बीमार नवजात शिशुओं को भी इसी तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पिछले वित्त वर्ष में राज्यों को बीस अरब पचास करोड़ रूपये से अधिक धनराशि आवंटित की गई।
-----
सरकार ने विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए लाभार्थियों की पुष्टि करने के वास्ते आधार संख्या के उपयोग से आज तीन सेवाएं शुरू की हैं। आंख की पुतली के बीच के घेरे, पंजीकृत मोबाइल फोन पर प्राप्त पिन और ग्राहक को जानो मापदण्डों के जरिये ये पुष्टि की जाएगी।
-----
मणिपुर में उग्रवादी गुट यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांग्लीपाक - यू.पी.पी.के. ने आज अपने सदस्यों के साथ राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होने के लिए इम्फाल में समर्पण कर दिया। संवाददाताओं से बातचीत में मणिपुर के गृह विभाग के प्रधान सचिव- सुरेश बाबू ने कहा कि करीब ७८ विघटनकारी ने ए.के. रायफलों सहित अपने ३८ अत्याधुनिक हथियार भी सौंपे।
-----
भारत की मणिका बत्रा ने पोलैंड के विल्डिसलावोवो में खेले गये आई आई टी एफ पोलिश जूनियर एवं कैडेट ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रजत पदक जीत लिया है। लड़कियों के सिंगल्स फाइनल में जापान की मियु कातो ने मणिका को ४-३ से हराया। लड़कियों के डबल्स क्वार्टर फाइनल में जापान की कातो और युई हमामोतो ने बत्रा और सुचित्रा मुखर्जी को ३-२ से हराया।
-----

आर्थिक जगत की खबरें

मुम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज तीस अंक बढ़कर १९ हजार सात सौ चार के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निटी भी १७ अंक की तेजी से पांच हजार नौ सौ ८४ के स्तर पर बंद हुआ।
रूपया चार पैसे की गिरावट से छह महीने के निचले स्तर ५५ रूपये ६३ पैसे प्रति डॉलर के स्तर पर दर्ज हुआ।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड ५० रूपये के नुकसान से २६ हजार नौ सौ ५० रूपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज हुआ। हालांकि चांदी एक सौ रूपये की बढ़त से ४४ हजार एक सौ रूपये प्रतिकिलो ग्राम के स्तर पर दर्ज हुई।
अमरीका में कच्चे तेल के वायदा भाव नौ सेंट की गिरावट से ९४ डॉलर १६ सेंट प्रति बैरल के स्तर पर दर्ज हुए।

-----
अफ्रीकी संघ की पचासवीं वर्षगांठ कल इथियोपिया के अदिस अबाबा में मनाई जाएगी। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। श्री अंसारी एक दिन की यात्रा पर कल अदिस अबाबा पहुंचेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि लगभग ७५ राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह में शामिल होंगे।
-----
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बुद्धपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि अहिंसा, प्रेम और सहिष्णुता के भगवान बुद्ध के आदर्शों का शाश्वत महत्व है उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि भगवान बुद्ध के संदेश अभी भी प्रासंगिक हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध के संदेशों ने लोगों को भाईचारे और समाज के वंचित लोगों की निःस्वार्थ सेवा के पथ पर प्रेरित किया है।
-----

Job Opportunities at NSD,AIR

Prasar Bharati invites applications for its publicity cell from industry professionals

Announcement

CLARIFICATORY NOTE

Job Opportunities At Prasar Bharati

AIR News Android App  
Download for free  
Listen Live   

FM Gold

AIR Urdu

Radio Bridge

Results Of Assembly Election 2013 of Karnataka   
Listen News  
English
हिन्दी
ارد و
Language bulletins
FM Gold

Lok Ruchi Samachar

Listen

News-based Programmes
:: Daily Broadcast ::
Market Mantra Daily Broadcast ProgrammeMarket Mantra (25 May)
Samayiki Daily Broadcast ProgrammeSamayiki (24 May)
Sports Scan Daily Broadcast ProgrammeSports Scan (25 May)
Spotlight Daily Broadcast ProgrammeSpotlight/News Analysis (24 May)
:: Weekly Broadcast ::
Public Speak Weekly Broadcast ProgrammePublic Speak (20 May)
Interview of the Week Weekly Broadcast ProgrammeInterview of the Week (19 May)
Money Talk Weekly Broadcast ProgrammeMoney Talk (14 May)
Vaad-Samvaad Weekly Broadcast ProgrammeVaad-Samvaad (14 May)
Charcha Ka Vishai Ha Weekly Broadcast ProgrammeCharcha Ka Vishai Ha (22 May)
Countrywide Weekly Broadcast ProgrammeCountrywide (23 May)
Current Affairs Weekly Broadcast ProgrammeCurrent Affairs (24 May)
Surkhiyon se Pare Weekly Broadcast ProgrammeSurkhiyon se Pare (23 May)
  MaxoC MinoC
Delhi 45.0 30.5
Kolkata 35.0 28.0
Chennai 42.0 31.5
Mumbai 34.3 28.1
Bengaluru 35.5 22.0
As On  25-May-2013 
Site Maintained by: Website cell, IT Unit, NSD, All India Radio,
New Broadcasting House,New Delhi, India.
Website Policy